उत्तर प्रदेश टीम के चयनित दिव्यांग तैराक खिलाड़ियों का चयन 18 अक्टूबर 2022 को इलाहाबाद नौकायन संघ घाट, गऊघाट यमुना नदी पर संपन्न किया गया था। यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर 2022 तक गुवाहाटी असम में डॉ. जाकिर हुसैन एक्वेटिक कांपलेक्स में संपन्न होगी। जिसमें भारत के अलग-अलग प्रदेशो से लगभग 1000 से ज्यादा लोग पार्टिसिपेट करेंगे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 13 तैराकको का चयन हुआ। जिसमें ग्राम बख्तियारा लोकमानपुर हंडिया प्रयागराज के पंकज कुमार शुक्ला भी शामिल है। पंकज जी 9 नवंबर को दिल्ली से गुवाहाटी असम के लिए प्रस्थान करेंगे। पंकज बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें स्विमिंग का शौक था और स्विमिंग की ट्रेनिंग गांव में रहकर नदी नहर के माध्यम से सीखा और उसके बाद मुंबई में जोनल लेवल में हुई प्रतियोगिता में भी पार्टिसिपेट किया उसमें गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल जीते और उसी के साथ जर्नी को आगे बढ़ाएं और खेल में कठिन परिश्रम करने के बाद अपनी जगह नेशनल लेवल में बनाई उनका कहना है कि वह इंटरनेशनल स्तर पर गोल्ड जीतना चाहते हैं पैराओलंपिक मे भारत का नाम रोशन करना चाहते है अपनी डिसेबिलिटी को एबिलिटी समझ कर कार्य करते हैं और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रत्येक क्षेत्र में अपने आप को आगे रखते हैं अपनी समस्या को अपनी ताकत बनाकर कार्य करते हैं। व्हीलचेयर क्रिकेट नेशनल प्लेयर भी हैं कई नेशनल खेले हैं 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2022 उदयपुर में होने जा रहे नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट में भी चयन हो चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी की बैडमिंटन में भी राष्ट्रीय स्तर पर कई सिल्वर और ब्रांच मेडल जीते हैं और अभी आगे की जर्नी जारी है।
0 Comments:
Post a Comment